बदायूँ - जनहित में आवाज उठाने वाले सूचना व सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र के लगभग 1100 व्यक्तियों की समस्या का समाधान कराया है।
सत्येन्द्र सिंह गहलोत जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन संस्था के जिला समन्व्यक हैं, संस्था जनहित में कार्य करती है, इसी के तहत गहलोत समाज सेवा करते हैं।
गहलोत ने बताया कि उन्हें क्षेत्र से ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं, पंचायत सदस्यों का कहना था कि उन्हें प्रत्येक मीटिंग में उपस्थित रहने पर मिलने वाला मानदेय रुपए प्राप्त नहीं हो रहे हैं, वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों का कहना था कि मात्र दो बार मानदेय दिया गया है, लेकिन अब नहीं दिया जा रहा है, जिसको अपने संज्ञान में लेकर सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने खण्ड विकास अधिकारी सहसवान को पत्र लिख सभी सदस्यों को मानदेय देने की माँग की, जिसका संज्ञान गंभीरता से लेकर खण्ड विकास अधिकारी ने सभी सचिवों को सदस्यों के भुगतान हेतु सख्त आदेश किये हैं।
जल्द ही सदस्यों का मानदेय भुगतान किया जायेगा।
गहलोत गरीबों की मदद के साथ लोक कल्याण के मुद्दों पर भी आवाज उठाते ही हैं साथ ही किसी सरकारी कर्मचारी को किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो उनकी समस्या का समाधान कराने का पूर्ण प्रयास कर समाधान कराते हैं।
गहलोत बताते हैं कि प्रांतीय रक्षा दल के दो जवानों का दो माह का वेतन उन्हें नहीं दिया गया था, जवान वेतन के लिए दफ्तरों के चक्कर काट काट थक हार कर बैठ गए दो वर्ष बाद उन जवानों की अचानक मुलाकात गहलोत से हो गई और जवानों ने अपनी समस्या गहलोत को बताई, गहलोत ने उनके मामले मे संज्ञान लेकर कार्यवाही की तो मात्र एक सप्ताह में दोनों जवानों को उन्हें दो वर्ष से फसा हुआ वेतन मिल गया और जवानों ने जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन की सराहना की गहलोत को धन्यवाद किया।
सहसवान विकास खण्ड के गाँव कोल्हाई के आस पास की लगभग 8000 क्षेत्रीय महिलाओं को नजदीक में प्रसव केन्द्र सुविधा दिलाने की शासन प्रशासन से माँग कर कोल्हाई में वर्ष 2022 में व्यवस्था कराई।
भ्रष्टाचार के मामलों का भी खुलासा किया है, जिसमें सौर ऊर्जा लाइट घोटाला, रेबीज इंजेक्शन, अवैध वसूली, सरकारी सम्पति कब्जा मुक्त आदि।
गहलोत आगे भी जनहित में सामाजिक कार्य करते रहेंगे ऐसा उनका कहना है।



Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.