बदायूं में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीषण भिड़ंत, 3 की मौत, 18 घायल

RNK SOCIAL TV
0

बदायूं: तेज रफ्तार ने ली तीन जिंदगियां, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भीषण भिड़ंत में 18 घायल

Rnksocialtv


बदायूं जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। उघैती थाना क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सिद्ध बरौलिया गांव के पास दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 18 लोग घायल हो गए। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग भात की रस्म में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सहसवान की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे कई लोग नीचे दब गए।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जारी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।








#BadaunNews #RoadAccident #BreakingNews #UPNews #AccidentNews #SadNews #HindiNews #RNKSocialTV

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default