सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पांचवे दिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह।

RNK SOCIAL TV
0

सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पांचवे दिन राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष किया सत्याग्रह।


भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जरूरत।


जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा के पंचम दिवस मिशन के संस्थापक/अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के आह्वान पर प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में नागरिकों को सूचना कानून के प्रयोग और फायदे से परिचित कराएं जानें के साथ ही गांधी उद्यान बदायूं में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष राष्ट्र राग "" रघुपति राघव राजाराम ..... "" का कीर्तन कर भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी बदायूं के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधान मंत्री एवम गृह मंत्री को मांग पत्र प्रेषित किया साथ ही सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थाओं, धर्म स्थलों व चिकित्सालयों के निकट स्थित मांस और मछली के विक्रय को निषिद्ध किए जाने की मांग को लेकर राज्यपाल, मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को मांग पत्र प्रेषित किए गए। जन जागरण अभियान राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस 12 अक्टूबर २०२३ तक चलेगा। 



इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस दिनांक २८ सितम्बर २०२३ से राष्ट्रीय सूचना अधिकार दिवस १२ अक्टूबर २०२३ तक सूचना अधिकार जन जागरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सहयोगी नागरिकों को सूचना के अधिकार से परिचित कराकर उनमें चेतना उत्पन्न करने का कार्य कर रहे हैं। देश में गहरी जड़े जमा चुके भ्रष्टाचार रूपी गन्दगी के समूल उन्मूलन हेतु स्वच्छता अभियान चलाए जाने की जरूरत है।


प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि सूचना कार्यकर्ता निरन्तर विभिन्न विभागों में सूचना प्राप्ति हेतु आवेदन कर रहे हैं। नियमित रूप से सूचना कानून में सुधार हेतु जिम्मेदारों को मांगपत्र भेजे जा रहे है। सूचना अधिकार के जनहित में प्रयोग से व्यवस्था सुधार मिशन को गति मिलेगी।


मंडल समन्वयक एम एच कादरी ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थाओं, चिकित्सालयों और धर्म स्थलों के निकट संचालित मांस और मछली के विक्रय को निषिद्ध किए जाने की जरूरत है।


जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत ने नागरिकों का आह्वान करते हुए कहा कि वे व्यवस्था सुधार मिशन का हिस्सा बनकर राष्ट्रहित में कार्य करे।


आज के अभियान में प्रमूख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल समन्वयक एम एच कादरी, जिला समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत, सह जिला समन्वयक महेश चंद्र, नेत्रपाल, प्रमोद कुमार, डॉ नासिर बदायूंनी, रणविजय, इकरार अली, जुल्फकार अहमद, मो रिजवान, कृष्ण गोपाल, मो उमर, मो. जावेद कादरी, अमन कादरी, फरहत कादरी, कौशल कुमार, विनोद गुप्ता, दयाराम, मुनेश शर्मा, प्यारेलाल, दयाराम, कौशल एडवोकेट आदि की सहभागिता रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default