दिनेश कुमार साईकिल वाला बना स्वान का जीवन दाता।


बदायूं - ब्लेड वाला तार बेजुबान जानवरों को मौत का ताबूत  बना  खड़ा है आज एक निराश्रित कुत्ता खेतों में लगे ब्लेड के तारों से घायल हो गया और कुत्ते के पैर की टांग की खाल उतर कर लटक गई और पीड़ा से चीख रहा था।

मामला जनपद बदायूं के विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई का है घायल कुत्ते पर  अचानक  नजर राजू प्रजापति की पड़ी तभी सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने राजू की मदद से कुत्ते को पकड़ कर गौशाला पर बांध कर उपचार हेतु राजकीय पशु चिकित्सा केन्द्र कोल्हाई पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह को फोन किया तो डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने एक प्राइवेट लड़का भेजा जिसने कुत्ते को उपचार देने से इनकार कर दिया।

तब विवश हो कर बेजुबान की जान बचाने हेतु सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने पशु प्रेमी वीकेंद्र शर्मा सहित कई उच्चाधिकारियों को सूचना दी।

सूचना पर वैक्सीनेटर दिनेश कुमार वाल्मीकि साईकिल वाला  सहसवान से इस कड़कड़ाती ठंड में साईकिल से चलकर कोल्हाई गौशाला परिसर पर पहुंचे और घायल कुत्ते को उपचार दे नया जीवन दान दिया दिनेश कुमार वाल्मीकि ने पूछने पर बताया कि वह सर्दी हो या गर्मी हमेशा सूचना मिलते ही बेजुबान जानवरों की मदद हेतु साईकिल से पहुंचकर सेवा देते हैं।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने