पेपर लीक समस्या को लेकर जल्द नया कानून।

RNK SOCIAL TV
0
उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ ने 8 जून 2024 को सोसल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया और कानून व्यवस्था को मजबूत करते हुए कहा कि 
उत्तर प्रदेश में चयन परीक्षाओं की शुचिता पारदर्शिता और गोपनीयता को सुनिश्चित करने हेतु हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
साल्वर गैंग/पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर पूर्णतः रोक लगाने के लिए प्रदेश में शीघ्र नया कानून लागू करने जा रहे हैं। किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं करेंगे।
आज लखनऊ में विभिन्न चयन आयोगों के साथ बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राजकीय माध्यमिक, डिग्री कॉलेज, विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज अथवा साफ-सुथरे ट्रैक रिकॉर्ड वाले ख्याति प्राप्त सुविधा सम्पन्न वित्त पोषित शैक्षिक संस्थानों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default