प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता में आज छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के दीक्षान्त समारोह उपरांत विश्वविद्यालय के शिक्षकों ,अधिकारीयों और कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्यपाल जी ने सुझाव दिया की पदक विजेताओं और उपाधि प्राप्त विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय में शैक्षणिक आवश्यकताओं के बारे में जानकारी करें। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में किस प्रकार के विषयों की आवश्यकता है इसकी भी जानकारी इन विद्यार्थियों से करें।
राज्यपाल जी ने एक अन्य चर्चा के क्रम में हाल ही में 17 सितम्बर 2023 से 02अक्टूबर 2023 तक चलाए जा रहे देश व्यापी सेवा पखवाड़ा में विश्वविद्यालय को रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर जैसी कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करके योगदान देने को कहा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा अंगदान और रक्तदान हेतु कैंप लगाकर जागरूकता का प्रसार किया जाए और विद्यार्थियों के माध्यम से केंद्र -राज्य सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभों के लिए जनता को जागरूक किया जाए।
राज्यपाल जी ने बैठक में महाविद्यालय और विश्वविद्यालय को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत टीवी उन्मूलन हेतु क्षय रोगियों को गोद लेने का आह्वान किया। उन्होंने आंगनबाड़ी में आंगनबाड़ी किटों की उपलब्धता हेतु तथा प्राथमिक शिक्षा से शत प्रतिशत संतृप्तता एवं ड्राप आउट रेट को घटाने की दिशा में भी कार्य हेतु विश्वविद्यालय को निर्देशित किया।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.