गहलोत के सार्थक प्रयास से 15 km सड़क को गड्ढा मुक्त किया गया।

RNK SOCIAL TV
0

 




बदायूं - भारी बारिश से सड़कों में जगह जगह गढ्ढे हो जाने से यातायात व्यवस्था फेल सी हो रही थी, गड्ढों में आए दिन बाइक सवार यात्री गिरकर घायल हो जाते थे।


मामला बदायूं जनपद से जुड़ा है सहसवान बदायूं मार्ग पर मुजरिया चौराहे से सहसवान तक लगभग 15 km की लंबाई के टुकड़े में जगह जगह बीच सड़क में गहरे गड्ढे हो गए थ, जिसमें आए दिन बाइक सवार यात्री गिरकर घायल हो जाते थे और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।



 इस मामले में विभाग की तरफ से कोई संज्ञान नहीं लिया गया, कुछ ग्रामीणों द्वारा क्षतिग्रस्त स्थान को बेरिकेड कर यातायात व्यवस्था में सहयोग किया।



जब इसकी जानकारी  जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन के जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत को हुई तो उन्होंने गंभीरता से लेकर उपरोक्त समस्या को विभाग के सामने रखा।



लोक निर्माण विभाग के जेई द्वारा मामले को गम्भीरता से लेकर दो दिन के अंदर उक्त समस्या को खत्म कर दिनांक 28/09/2023 को सड़क के सभी गड्ढे भर कर यातायात व्यवस्था में सुधार करा दिया।




जिससे अब बिना किसी बाधा के यात्री अपनी यात्रा का आनंद ले रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default