मतदाता जागरण अभियान चलाएंगे सूचना /सामाजिक कार्यकर्ता ।
नागरिकों का घोषणा पत्र दृष्टि पत्र - २०२४ जारी।
गुड गवर्नेंस की आधारशिला पर निर्मित होगा विकसित भारत।
जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में माह के द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों की श्रृंखला में केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल के संयोजन में २०९ वें सूचना कार्यकर्ता प्रशिक्षण/विधिक सेवा शिविर का आयोजन संगठन के मुख्यालय पर संरक्षक एम एल गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर स्वयं अनिवार्य रुप से मतदान करने तथा पांच परिवारों को प्रेरित करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर दृष्टि पत्र- २०२४ जारी किया गया साथ ही दृष्टि पत्र -२०१९ की समीक्षा की गई।
सूचना कार्यकर्ता व विधिक सेवा शिविर में जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के जनक हरि प्रताप सिंह राठोड एडवोकेट द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को सूचना का अधिकार अधिनियम व नियमावली, जनहित गारंटी कानून, पंचायत राज व्यवस्था की बारीकियां बताने के साथ ही लोकहित में प्रयोग के तरीक़े भी बताए गए। आज के सत्र में सुचना कार्यकर्ताओं की व्यावहारिक कठिनाईयो का भी निवारण किया गया। साथ ही प्रत्येक सूचना कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी को मतदाता जागरण अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के संस्थापक/ अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि आम चुनाव २०२४ में सूचना सामाजिक कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। गत आम चुनाव में भी संगठन ने अपने दायित्व निभाए। २०१९ के आम चुनाव में संगठन ने नागरिकों का घोषणा पत्र दृष्टि पत्र जारी किया था, आज वर्तमान आम चुनाव के दृष्टिगत दृष्टि पत्र २०२४ जारी किया गया है। दृष्टि पत्र में उठाए गए विषय ही विकसित भारत की कल्पना साकार करेगे। प्राथमिक शिक्षा और चिकित्सा का सुदृढ़ ढांचा एवं गुड गवर्नेंस की स्थापना में सहायक संस्थाओं की स्वतंत्र और पारदर्शी कार्य संस्कृति के अभाव में विकसित भारत की कल्पना असंभव है।
श्री राठौड़ ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून पारित होने के पश्चात भी राजनैतिक दलों का रवैया नारी के प्रति उदासीन है। किसी भी दल द्वारा नारियों को टिकट देने में वरीयता नहीं दी गई है। सभी दल अधिकांश प्रत्याशीयों की घोषणा कर चुके हैं, किंतु महिला प्रत्याशियों की संख्या में वृद्धि न होना निराशाजन्य होने के साथ ही दुर्भाग्यपूर्ण भी है।
सभी सूचना कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी संविधान की प्रस्तावना पढ़वाकर मताधिकार का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की नागरिकों को शपथ दिलाएंगे। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर शपथ के आयोजन की योजना बनाई गई हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक एम एल गुप्ता, प्यारेलाल, मुख्य सहयोगी डॉ एस के सिंह , केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल , प्रदेश समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, मंडल समन्वयक एमएच कादरी, सह जिला समन्वयक राम लखन, तहसील समन्वयक कृष्ण गोपाल, सह तहसील समन्वयक
मो० इब्राहिम , विनोद गुप्ता , नेत्रपाल आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.