भगवान परशुराम का जन्मोत्सव अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में धूम धाम से मनाया गया

RNK SOCIAL TV
0


ब्राह्मण क्रांति मोर्चा एवं अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूम धाम से मनाया गया।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारियों ने मोहल्ला चौबे स्थित प्राचीन देवी मठिया मंदिर में भगवान परशुराम को समर्पित यज्ञ में आहुतिया देकर विधि विधान से भगवान परशुराम का पूजन एवं आरती की।इसके पश्चात भगवान परशुराम चौक पर स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं ।सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम कि लीला निराली है।


ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में जिला अस्पताल में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रमुख पदाधिकारियों ने फल वितरित किये।
इस अवसर पर पं अमन मयंक शर्मा,
अवनीश शर्मा,विपिन शर्मा,
निखिल तिवारी
गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय,अंकुर उपाध्याय,
शिवकान्त शर्मा दत्त,अजीत शंखधार,राजू शर्मा,निहार पाराशरी सहित सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default