कोल्हाई राशन दुकान में अनियमितता पर जुर्माना, रंजिश में शिकायतकर्ताओं को फंसाने के आरोप
बदायूं।
जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई में राशन दुकान में अनियमितताएं पाए जाने पर लगे जुर्माने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। आरोप है कि कार्रवाई से आक्रोशित कोटा संचालक और उससे जुड़े लोग अब शिकायतकर्ताओं को झूठे मुकदमों और आरोपों में घेरने का प्रयास कर रहे हैं।
गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह का आरोप है कि नेत्रपाल सिंह सैलानी और सूरजपाल लंबे समय से गांव में दबदबा बनाकर कमजोर वर्गों को आपस में भिड़ाने का काम करते रहे हैं। उनका कहना है कि बीते वर्षों में अलग-अलग समय पर गांव के अकेले परिवारों और गरीब तबकों को निशाना बनाया गया। वर्ष 2017 में तत्कालीन ग्राम प्रधान से जुड़े विवादों में भी लोगों को उकसाने के आरोप लगाए गए। हाल ही के दो माह पहले पाल समाज की एक गरीब महिला की दुकान हटवाने और उनके भाई रामबहादुर को परेशान करने का भी आरोप है बताया जा रहा है कि सूरजपाल पुत्र रामचरन लाल ने कई जगह लकड़ी खोखे में रखी दुकान को हटाने में प्रार्थना पत्र दिए थे।
सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि उनके साथ भी सुनियोजित ढंग से रंजिश निभाई जा रही है। पहले जनसेवा केंद्र खाली कराया गया, फिर अलग-अलग स्थानों से रोजगार छूटवाने का प्रयास किया गया। आरोप है कि इसके बाद उन्हें गांव से बाहर करने की कोशिशें तेज हो गईं।
विवाद की पृष्ठभूमि में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मुद्दा भी सामने आया है। सत्येन्द्र सिंह के अनुसार, चकमार्ग, सरकारी गूल और खाद के गड्ढे की जमीन पर सूरजपाल व नेत्रपाल सिंह के कब्जे में भूमि को लेकर अक्टूबर 2024 में आरोग्य मंदिर के पीछे पक्के रास्ते के निर्माण में सूरजपाल व नेत्रपाल सिंह ने बाधा डाली थी। शिकायत के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर आंशिक भूमि कब्जामुक्त करकर रास्ता निकलवाया।
आरोप यह भी है कि दो सरकारी नलों पर कब्जा हटवाए जाने के बाद विवाद और बढ़ गया। इसी क्रम में सत्येन्द्र सिंह ने राशन दुकान में घटतौली, कमीशनखोरी सहित अन्य अनियमितताओं की शिकायत की, जिसकी जांच में पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई समाचार पत्रों में भी प्रकाशित हुई।
सत्येन्द्र सिंह का कहना है कि इसी कार्रवाई से आक्रोशित होकर उन्हें बार-बार झूठे और मिथ्या आरोपों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.