काम की खबरें अभी पढ़ें

RNK SOCIAL TV
0

आहरण-वितरण अधिकारियों हेतु जेम कार्यशाला आज



बदायूँ : 02 फरवरी। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र के उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, राज्य प्रकोष्ठ, एक्सपो मार्ट, निर्यात भवन 8 कैण्ट रोड, कैसरबाग लखनऊ के पत्र के द्वारा जैम पोर्टल पर क्रेता विभागों के प्रशिक्षण के लिये कार्यशाला में सक्रिय रूप से प्रतिभाग कराने हेत निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बताया कि जनपद बदायूॅ में उक्त प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन 03 फरवरी को कलेक्ट्रेट स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, बदायूॅ में पूर्वान्हः 11ः00 बजे किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को इस कार्यशाला में प्रतिभाग करने हेतु निर्देश दिये गये है।
उन्होंने जनपद बदायूॅ के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों इस प्रषिक्षण शिविर में यथा स्थान एवं समय पर स्वयं तथा जैम कार्य देख रहे सम्बन्धित सहायक के साथ प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है।

News 2


प्रदेश सरकार की सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम नीति से युवाओं को मिल रहा है रोजगार


बदायूँ : 02 फरवरी। प्रदेश सरकार प्रदेश के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को स्वरोजगार/रोजगार से जोड़कर नये सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना से रोजगार के अवसर सृजित हुए है और युवा आत्मनिर्भर हो रहे है। प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना में अधिकाधिक युवाओं विशेषकर विश्वविद्यालयों/ इंजीनियरिंग/डिग्री कॉलेजों के अन्तिम वर्ष पासआउट छात्रों को विभिन्न इनोवेटिव बिजनेस अवसरों से जोड़कर उनको स्वरोजगार से आच्छादित करने हेतु दिनांक 30 जुलाई, 2025 से 01 अगस्त, 2025 तक प्रदेश के लाभार्थियों/छात्रों/युवाओं हेतु सीएम युवा कॉनक्लेव एण्ड एक्सपो का आयोजन इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया। इस कॉनक्लेव में 150 से अधिक इनोवेटिव बिजनेस एवं फ्रेंचाइजी बॉण्ड्स/बिजनेस ऑन व्हील्स के प्रवर्तकों द्वारा अपने ब्रॉण्ड्स/उत्पादों का प्रदर्शन किया गया एवं युवाओं को उनके उत्पाद/ब्रॉण्ड से जुड़ने में फैसिलिटेट कराया गया है।
इस कॉनक्लेव का विस्तार करते हुए द्वित्तीय चरण में सीएम युवा कॉनक्लेव एण्ड एक्सपो का आयोजन यूपीआईटीएस-2025 में ग्रेटर नोएडा में दिनांक 25 से 29 सितम्बर, 2025 के बीच प्रदेश के 04 मण्डलों मेरठ, सहारनपुर, अलीगढ़ एवं आगरा हेतु आयोजित कराते हुये प्रदेश के लाभार्थियों/छात्रों/युवाओं को लाभान्वित कराया गया।
प्रदेश सरकार द्वारा अधिकाधिक उद्यमों की स्थापना हेतु प्रोत्साहनात्मक वातावरण का सृजन किया गया है। एम.एस.एम.ई अधिनियम 2020 के माध्यम से इकाईयों को 1000 दिनों तक किसी भी विभाग से निरीक्षण से छूट प्रदान की गयी है। निवेश मित्र के माध्यम से उद्यमियों को उद्यम स्थापना के क्रम में वॉछित अनापत्ति/लाइसेन्स/अनुमति आदि को प्राप्त करने की पूर्णतया ऑनलाइन व्यवस्था की गयी है, जिससें उद्यमी समयबद्ध रूप से स्वीकृतियाँ आदि प्राप्त कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं एवं प्रयासों से प्रदेश में अब तक कुल लगभग 4554020 उद्यम पंजीकृत हुये है।
 प्रदेश में 27 जून 2025 को अन्तर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने लोकभवन के ऑडिटोरियम में सी०एम० युवा मोबाइल एप एवं यूथ अड्डा का लोकार्पण तथा बरेली व मुरादाबाद में 18 करोड की ओ०डी०ओ०पी० सीएफसी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। विश्वकर्मा जयन्ती के अवसर पर मा० मुख्यमंत्री जी ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अन्तर्गत टूलकिट/ऋण वितरण/एमएसएमई लोन का वितरण किया है।
उत्तर प्रदेश इन्टरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) उत्तर प्रदेश इन्टरनेशनल ट्रेड शो का तृतीय संस्करण 25 से 29 सितम्बर 2025 को आईईएमएल ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया गया। शो में लगभग 70 देशों के बायर्स द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस शो के माध्यम से प्रदेश में निवेश तथा एक्सपोर्ट बढ़ाने की दिशा में सफल प्रयास किया गया है। उत्तर प्रदेश इन्टरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) की भांति दिनांक 09 से 18 अक्टूबर 2025 के दौरान प्रदेश के प्रत्येक जनपद में यूपी नेशनल ट्रेड शो -2025 स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया। दिनांक 14 से 27 नवम्बर, 2025 के मध्य भारत अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार मेला का सफलता पूर्वक आयोजन नई दिल्ली में किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश को कांस्य अवार्ड से पुरस्कृत किया गया।
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सीएम युवा) के ई-पोर्टल की लॉन्चिंग एवं युवा उद्यमियों को उद्यम की स्थापना हेतु ऋण/स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। मार्च, 2024 को लोक भवन, लखनऊ में एमएसएमई क्षेत्र हेतु रू० 30,826 करोड़ के मेगा ऋण वितरण समारोह में मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा ओडीओपी एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनान्तर्गत लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया गया। ओ0डी0ओ0पी0 योजनान्तर्गत ल्ननाम के साथ पार्टनरशिप की गई है ताकि एमएसएमई के कारीगरों, बुनकरों और शिल्पकारों सहित ऐसे विक्रेताओं को, जो ओ0डी0ओ0पी0 विजन के अनुसार प्रोडक्ट बेचते हैं, उन्हें मार्केटप्लेस (ल्ननाम.बवउ) पर सेलर के तौर पर जोडकर राष्ट्रीय/वैश्विक स्तर पर कस्टमर बेस तक पहुँचने में मदद मिल सके।
प्रदेश के विभिन्न उत्पाद सेक्टर्स से निर्यात में आ रही समस्याओं, उनके संभावित समाधानों तथा उत्तर प्रदेश से निर्यात बढ़ाए जाने संबंधी बिंदुओं पर चर्चा किए जाने हेतु 07 सेक्टर स्पेसिफिक निर्यात संवर्धन परिषदों-हैण्डीक्राफ्ट, इलेक्ट्रानिक्स व साफ्टवेयर, अपैरल, मोबाईल एण्ड इलेक्ट्रानिक डिवाईसेज, कारपेट, लेदर के साथ विशिष्ट संवाद सत्र का आयोजन किया गया। प्रदेश से निर्यात की दिशा में उत्कृष्ट कार्य किये जाने हेतु 29 निर्यातकों को राज्य निर्यात पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।


News 3


जब्त खाद्यान्न की 12 फरवरी को मण्डी समिति वज़ीरगंज में होगी नीलामी


बदायूँ : 02 फरवरी। उपजिलाधिकारी बिसौली श्रीमती राशि कृष्णा ने जानकारी देते हुए बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व बदायूँ के न्यायालय से निर्णीत वाद सरकार बनाम सर्वेश कुमारी में उ0प्र0 आवश्यक वस्तु एवं खाद्य अधिनियम 1955 की धारा- 6क अर्न्तगत पारित आदेश में राज्य सरकार के पक्ष में जब्त 7.72 कुन्तल गेहूँ जो तेजपाल उचित दर विक्रेता ग्राम-कतगांव, ब्लाक-वजीरगंज तथा जब्त 30 कट्टे चावल (17.50 कुन्तल) जो कि प्रभात कमल उचित दर विक्रेता कस्बा नगर क्षेत्र वजीरगंज की सुपुर्दगी में है।
  उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है, जिसकी सार्वजनिक नीलामी/निविदा हेतु जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति समक्ष नीलामी प्रक्रिया पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। बोली अथवा नीलामी में इच्छुक निविदादाता 12.फरवरी 2026 समय अपराह्न 02ः00 बजे कृषि उत्पादन मण्डी समिति वजीरगंज में उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में प्रतिभाग कर सकते है।
उन्होंने बताया कि इसके लिए विभिन्न शर्ते पूर्ण की जानी है जैसे निविदादाता मण्डी समिति एवं व्यापार कर में पंजीकृत होना अनिवार्य है। निविदादाता को पंजीयन के समय बोली में भाग लेने के लिये 1000/- रूपये की अर्नेस्ट मनी उपजिलाधिकारी बिसौली (बदायूँ) के पक्ष में जमा करनी होगी तथा जिसके पक्ष में बोली/नीलामी छूटेगी उसकी अर्नेस्ट मनी जंमा कर ली जायेगी, शेष अर्नेस्ट मनी बोली/ नीलामी में भाग लेने वाले निविदाकर्ताओं को वापस कर दी जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default