स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य कि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना।

RNK SOCIAL TV
0

सहसवान स्वास्थ्य केंद्र पर 10 मार्च को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम व PMSA दिवस का आयोजन

Satyendra Singh


सहसवान (बदायूँ): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर मंगलवार 10 मार्च 2026 को मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम तथा PMSA दिवस का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क अल्ट्रासाउंड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लाभार्थी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आशा कार्यकर्ताओं और आशा संगिनियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं व अन्य लाभार्थियों को कार्यक्रम में लेकर आएं। साथ ही सभी आशा कार्यकर्ता सुबह 9:30 बजे तक 100 प्रतिशत यूनिफॉर्म में स्वास्थ्य केंद्र सहसवान पर उपस्थित रहें, जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

इसके अतिरिक्त सभी संगिनियों को अपनी-अपनी आशा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की सूचना देकर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
  • और नया

    स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य कि अधिक से अधिक लाभार्थियों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default