Uttar Pradesh Police के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ
लखनऊ। Uttar Pradesh Police के पुलिस महानिदेशक Rajeev Krishna ने समस्त प्रदेशवासियों एवं पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
डीजीपी ने अपने संदेश में नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें तथा किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ।
उन्होंने यातायात नियमों के पूर्ण पालन, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।
डीजीपी ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का पर्व है, इसलिए सभी नागरिक संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ इस उत्सव का आनंद लें।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश पुलिस प्रदेशभर में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित होली सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.