तेज रफ्तार रोडवेज ने किसान को मारी जोरदार टक्कर किसान की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

RNK SOCIAL TV
0

एक किसान खेत से फसल की रखवाली कर घर पर आ रहा था तभी बदायूं की तरफ से आ रही ग्रेटर नोएडा डिपो की रोडवेज ने किसान को पीछे टक्कर मारी जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई।


मामला थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई का है ग्राम कोल्हाई निवासी रामभरोसे लाल पुत्र खूबी 55 वर्षीय अपने खेतों पर फसल की गायों से रखवाली करते हैं वह आज १६ जुलाई २०२४ समय लगभग रात्रि ०९:१५ बजे खेत से अपने घर के लिए आ रहे थे। बताया जा रहा है कि किसान रामभरोसेलाल जैसे ही ब्रह्मचारी महाराज के मन्दिर के सामने पहुंचे तभी पीछे बदायूं की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस यूपी 78FN 8452 ग्रेटर नोएडा डिपो बस ने किसान में जोरदार टक्कर मार दी  टक्कर इतनी जोरदार लगी कि  किसान लगभाग तीन मीटर दूर सड़क पर जा गिरा और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई बस चालक घटना को अंजाम दे बस को घटना स्थल से लेकर फरार हो गया पास के खेतों से अन्य किसान व किसान के पौते ने घटना को देख मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी घटना स्थल पर गुस्साए परिवारीजनों ने दिल्ली बदायूं रोड को जाम कर दिया।


थाना मुजरिया पुलिस हालात को काबू नहीं कर पाई रोड दोनों तरफ जाम हो गया, वाहनों की लम्बी कतारें लग गई मृतक किसान का परिवार संबन्धित बस चालक पर कार्यवाही की मांग कर रहा था जब हालात मुजरिया पुलिस से नहीं संभल पाए तब सीओ सहसवान करमवीर सिंह घटना स्थल मौके पर पहुंचे और मृतक किसान के परिवार वालों से वार्ता की वार्ता के दौरान सीओ सहसवान ने बस चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया और कहा इस दुःख की घड़ी में हम मृतक के परिवार के साथ हैं जो भी मदद होगी किसान परिवार की मदद करेंगे तब सीओ सहसवान करमवीर सिंह के आश्वासन पर जाम को खोला गया और सीओ सहसवान की सूझबूझ से जाम को खुल सका मृतक किसान के परिवार ने एक लिखित तहरीर मुजरिया पुलिस को दी है मुजरिया पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर कार्यवाही शुरू कर दी है और शव को पंचनामा भर पीएम को भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default