घर,परिवार,जाति,धर्म से बढ़कर देश है,देश को भगवान की तरह पूजना चाहिए - पं अमन मयंक शर्मा

RNK SOCIAL TV
0


बदायूँ 15 अगस्त को मूक बधिर जन सशक्तिकरण संस्थान के तत्वाधान में आज़ादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

मुख्य अथिति बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक

भाजपा नेता पं० अमन मयंक शर्मा ने मूक बधिर जन सशक्तिकरण संस्थान के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के साथ में गांधी ग्राउंड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कर ध्वजारोहण किया।मुख्य अथिति भाजपा नेता। 



बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक अमन मयंक शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि शहीदों एवं महापुरुषों की क़ुर्बानियों की खातिर ही हम आज़ाद हुए हैँ।हमारा फर्ज है कि हम महापुरषों एवं शहीदों को पूजते रहें।हमारे लिए घर परिवार जाति धर्म से बढ़कर देश होना चाहिए।देश से बढ़कर कुछ नहीं होना चाहिए।



मूक बधिर जनसशक्तिकरण संस्थान के अध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि इस बार देश में स्वतंत्रता दिवस त्योहारों की तरह मनाया गया।हम सब को भारतीय होने पर गर्व है।इस अवसर पर गौरव पाठक,कुनाल सक्सेना,हर्ष पाठक,सोहेल मिश्रा,संजू ,रोहित ,गिरीश,असलम,सुहेल

सहित तमाम पदाधिकारि उपस्थित रहे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default