प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने अपने दो दिवसीय गोरखपुर भ्रमण के दौरान दिनांक 18 सितम्बर, 2023 को देर शाम तक दीन दयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय के कुलपति एवं अधिकारियों के साथ विकास के संबंध में बैठक की तथा बैठक में सभी फैकेल्टियों के विभागाध्यक्षों से संवाद करके विश्वविद्यालय की प्रगति और रैकिंग में सुधार पर चर्चा एवं समीक्षा की।
इसके उपरान्त राज्यपाल जी ने जिला जेल गोरखपुर का निरीक्षण/भ्रमण किया। राज्यपाल जी ने जिला जेल में महिला बंदियों द्वारा बनाई गई टेराकोटा की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। राज्यपाल जी ने महिला बंदियों के साथ संवाद किया और उनके बच्चों को खेल के किट व आहार पैकेट वितरण किए। राज्यपाल महोदया ने जेल का भ्रमण करने आये बच्चों के साथ संवाद किया और उनके अनुभवों के विषय में भी पूछा। उन्होंने बंदी महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में सम्मानजनक जीवन यापन के लिए प्रेरित किया।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.