उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरऊ, विकास खंड उझानी (बदायूं) मे कार्यरत शिक्षिका मधु प्रिया चौहान को १० सितम्बर २०२३ को मुरादाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में *राष्ट्र निर्माता सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा। उनको यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र मे किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा।
श्रीमती चौहान द्वारा शिक्षा के क्षेत्र मे कई अभिनव प्रयोग किए गए। नियमित सदवाक्य लेखन, प्रार्थना के समय पाठयक्रम के साथ ही समसामयिक विषयों पर चर्चा, पाठ योजना बनाकर शिक्षण कार्य, शिक्षण अधिगम सामग्री का प्रयोग, व्यवस्थित मीना मंच, छात्र छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ ही परिसर की स्वच्छता के प्रति प्रेरित करना, राष्ट्रीय पर्वों पर देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, महापुरुषो की जयंती और पुण्यतिथि पर संबंधित महापुरुष का चित्र बनाकर व्यक्तित्व पर चर्चा करना, जैसे कार्यों से विद्यालय में अनुकूल शैक्षिक वातावरण निर्मित हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को वह सम्मानित करती है।

.jpg)
Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.