काव्य हिंदुस्तान आभासी पटल का रामचरित्र गुणगान ऑनलाइन कवि सम्मेलन हुआ।


कुशल संचालन और काव्य पाठ के लिए मंगल जैन सम्मानित 


उदयपुर,राजस्थान।
काव्य हिन्दुस्तान अंतरराष्ट्रीय साहित्य समूह मुजफ्फरनगर द्वारा स्ट्रीम यार्ड से फेसबुक लाइव 24 घंटे का अखण्ड राम चरित्र गुणगान विषयक काव्यपाठ आयोजित किया गया । संस्थापिका रेखा शर्मा स्नेहा मुजफ्फरपुर ने आमंत्रित कवियों का स्वागत किया। राम गुणगान आभासी कवि सम्मेलन के संचालक मंगल कुमार जैन ने बताया कि 21 जनवरी रात्रि 12:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक प्रभु श्री राम के जीवन पर श्रीमती अनुराधा गर्ग 'दीप्ति' जबलपुर म.प्र., डॉ मधु पाठक मांझी लखनऊ उत्तर प्रदेश, शालिनी गर्ग कतर दोहा, श्री पति रस्तोगी लखनऊ उत्तर प्रदेश, पायल शर्मा पाली राजस्थान
 ,पूजा सिंह ‘आद्या’ धनबाद- झारखंड,आचार्य सूर्य प्रसाद शर्मा "निशिहर" रायबरेली, उत्तर प्रदेश,अमिताभ मिश्र "गुरु अमिताभ" वाराणसी, उमा सिंह किसलय जमशेदपुर ने काव्य पाठ किया। ओजस्वी, भक्ति-भाव से ओत प्रोत काव्य पाठ का देशभर से ओनलाइन उपस्थित श्रोताओं ने अपनी प्रतिक्रिया देकर कविता पाठ करने वाले कवियों का उत्साह वर्धन किया। अध्यक्षता डा पारस श्रीवास्तव लखनऊ मध्य प्रदेश ने की।
 राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापिका रेखा शर्मा स्नेहा ने सुंदर काव्य पाठ और कुशल संचालन के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुपडी़ उदयपुर के वरिष्ठ अध्यापक कवि लेखक एवं बाल साहित्यकार मंगल कुमार जैन सहित भाग लेने वाले सभी कवियों को सम्मान पत्र से सम्मानित किया।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने