डीएम ने की राजस्व व कर करेत्तर की समीक्षा।

RNK SOCIAL TV
0
राजस्व वसूली के लक्ष्य को कार्य योजना बनाकर पूर्ण करें अधिकारी।

बदायूं: 23 अप्रैल जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में बुधवार को जनपद के राजस्व व कर करेत्तर के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली के लक्ष्य को कार्ययोजना बनाकर शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी परस्पर विभागीय समन्वय के साथ राजस्व व कर करेत्तर के लक्ष्य को पूर्ण करें। उन्होंने निरीक्षण को बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली से प्राप्त धनराशि से विभिन्न विकास कार्य होते हैं जिसका सीधा लाभ आमजन को मिलता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व प्रशासन ,सभी उप जिलाधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default