महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।

जनसुनवाई कर महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण कराया सुनिश्चित


सदस्य महिला आयोग ने की जनसुनवाई, जिला महिला चिकित्सालय व जिला कारागार का किया निरीक्षण


बदायूँ:  मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा महिलाओं की सुगमता के दृष्टिगत जनपद बदायूँ में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा हेतु महिला जनसुनवाई का आयोजन पी0डब्लू0डी गेस्ट हाउस में किया गया। जिसमें भूमि विवाद, अतिरिक्त विवाह, घरेलू हिंसा से सम्बन्धित सहित कुल 08 शिकायती पत्र जनसुवाई के दौरान प्राप्त हुये।
महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।


मा0 सदस्य राज्य महिला आयोग अवनी सिंह द्वारा महिलाओं की समस्याओं को सुनकर निस्तारण व समस्याओं के समाधान किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें। महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए उनके साथ खड़ा है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराएं।
महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।


जन सुनवाई के उपरान्त मा0 सदस्य द्वारा जिला महिला चिकित्सालय बदायूँ का निरीक्षण करते हुए महिलाओं से बातचीत की, अस्पताल का निरीक्षण किया गया जिसमें साफ-सफाई सही नहीं मिलने पर उसे दुरुस्त करने हेतु मुख्य चिकित्साधीक्षक को निर्देशित किया। तदोपरान्त मा0 सदस्य द्वारा जिला कारगार बदायूँ में महिला बैरक में महिला बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जाना एवं उन्होंने बंदियों से विधिक सहायता की आवश्यता के बारे में भी पूछा।
मा0 सदस्य द्वारा बताया गया कि महिला संबंधी किसी भी शिकायत को टोल फ्री नंबर 18001805220, वॉट्सएप नंबर 6306511708 अथवा ईमेल नचण्उंीपसंलवह/लंीववण्बवउ पर भी किया जा सकता है।
महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी प्रियंका, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, नायब तहसीलदार सदर पूजा वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टाप सेन्टर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला प्रोबेशन कार्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

महिलाएं अपने ऊपर हो रहे किसी भी प्रकार के अत्याचार को बर्दाश्त न करें।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने