प्रसव केन्द्र कोल्हाई पर आशाओं ने हर्ष उल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस।

RNK SOCIAL TV
0
एएनएम सीएचओ ने आशाओं व ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस को मनाया।

सहसवान - आज देश भर में बड़ी ही धूम धाम से मनाए जा रहे स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर प्रसव केन्द्र कोल्हाई पर एएनएम ममता यादव ने आशा बहनों के साथ मिल कर हर्ष उल्लास से स्वतंत्रता दिवस को मनाया और वीर शहीदों को नमन किया।
एवं आरोग्य मंदिर कोल्हाई पर ग्रामीणों के साथ मिलकर सीएचओ (CHO) भानु प्रताप ने स्वतंत्रता दिवस मनाया और मिठाई वितरण की।


पंचायत घर कोल्हाई पर ग्राम प्रधान पति पप्पू शाक्य की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, सर्व प्रथम तिरंगे को सलामी दी गई और शहीद वीरों को नमन करते हुए देश भक्ति नारे लगाए और  अन्त में मिठाई वितरण की गई।


इस अवसर पर पंचायत सचिव अजयपाल सिंह कोल्हाई पर अनुपस्थित रहे, तथा लाल सहाय मौर्य, झंडू सिंह, लालमन, डॉ० सोनपाल, रोजगार सेवक भवानी शंकर, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत, एएनएम ममता यादव, आशा रचना पाल, पूनम पाल, आमन कुमारी, कविता शाक्य, इसरार अहमद पंचायत सदस्य, झंडू सिंह पंचायत सदस्य व ग्रामवासी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default