सफाई के नाम पर लाखों रुपए की रकम खर्च कीचड़ जमा संक्रमण फैलने का सता रहा डर।
बदायूं - गलियों में नाली चोक कीचड़ से संक्रमण फैलने का पूरा खतरा मंडरा रहा है, सफाई कर्मचारी स्थानीय नेताओं व अफसरों की बाजार हाट कर रहे ऐसा ग्रामीणों का कहना है।
पूरा मामला बदायूं जनपद के विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोल्हाई के मजरा बिहारीपुर से निकल कर सामने आ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में सफाई कर्मचारी आता ही नहीं है जब कभी सरकार द्वारा सफाई अभियान का पखवाड़ा चलाया जाता है तब सफाई कर्मचारी आते हैं और अपना वीडियो फोटो बना कर चले जाते हैं।
ग्रामीणों की बात पर जब हमारी टीम ने गांव में भ्रमण किया तो सभी नालियां चोक मिलीं और जगह जगह कीचड़ कूड़े ढेर मिले गांव के रास्ते ही स्वयं बयां कर रहे हैं कि उनकी सफाई के लिए कोई भी नियुक्त सफाई कर्मचारी नहीं आता है।
गांव में साफ सफाई नहीं होने के कारण से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है जिससे नागरिकों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है लेकिन इसको लेकर शासन प्रशासन गंभीर नहीं है यदि शासन प्रशासन इस तरफ ध्यान देता तो शायद ये ग्रामीण क्षेत्रों में तैनात सफाई कर्मचारी अफसरों व स्थानीय नेताओं के यहां पानी पिलाने का काम नहीं जन सेवा अपने अपने क्षेत्रों में दे रहे होते।
प्रदेश में योगी सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि साफ सफाई के नाम पर लाखों रुपए का बजट एक पंचायत पर खर्च हो रहा है तो ये प्रदेश स्तर पर कितनी मोटी धनराशि व्यय की जा रही है, धरातल पर स्वछता के नाम पर शून्य नजर आता है, आखिर क्या खेल खेला जा रहा है और क्यों नागरिकों के स्वास्थ्य से खिलबाड़ किया जा रहा है इसकी क्या वजह इसकी जांच होनी चाहिए।



Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.