एक और नई कहानी
प्रिय पाठकों को आज हम आपको एक और नहीं कहानी लेकर आए जो आपको जागरूक करने के उद्देश्य से प्रकाशित (Publish) की जा रही है, (rnk social tv) रोज नई कहानी का उद्देश्य है कि हर रोज नई जानकारी नागरिकों को तक पहुंचा कर प्रत्येक नागरिक को जागरूक किया जाए ताकि हर व्यक्ति अपने अधिकारों (Rights) को जान सके और उन अधिकारों से अपना व अन्य मानवों, जीवों की सुरक्षा कर सकें, अपना शोषण रोकने में आत्म निर्भर बनें, इसी विचार के साथ हम उन लोगों को जानकारी साझा कर रहे हैं जो व्यक्ति जागरूक नागरिक (Conscious citizens) बन कर दूसरों के लिए समाज सेवा करना चाहते हैं।
मानसिक रोगियों के लिए कौन जिम्मेदार??
हम बात कर रहे हैं उन बेचारे लोगों की जो अपने या दूसरों के बारे में अच्छा बुरा नहीं जानते हैं और एक रूप है उनका जो हम और आप पागल के नाम से जानते हैं जी हां आपने ठीक पढ़ा है , आपको बता दें जो व्यक्ति सड़कों पर या कचरे के ढेर पर सोते, खाते पीते, उठते बैठते दिखते हैं कभी कभी निर्वस्त्र भी नजर आते ऐसे लोगों को हम सभी पागल नाम से जानते हैं और अनदेखा करते हुए हम सब निकल जाते हैं,हम सबको ऐसा नहीं करना चाहिए, अब आप सोचते होंगे तो फिर क्या करना चाहिए।
आइए हम बताते हैं अब आपको क्या करना चाहिए सबसे पहले अपने स्तर से जितना हो सके उतनी मदद (Help) उस पागल व्यक्ति कीजिए और यदि आप उसकी मदद अपने स्तर से करने में किसी कारणवश असमर्थ हैं तो फिर एक काम कीजिए अब आप देखिए कि वह पागल किस थाना क्षेत्र में रह रहा है और किस जगह पर है उसकी जीपीएस फोटो लीजिए जो आपको भी सुरक्षा देगा, फोटो लेने के बाद सम्बंधित थाने को सूचना (inform) करें कि आपके थाना क्षेत्र के इस स्थान पर एक पागल व्यक्ति है इसे आप अपनी सुरक्षा में लीजिए और आगे की कार्यवाही कीजिए।
पागल व्यक्ति की सुरक्षा के लिए इंडियन मेंटल हेल्थ अधिनियम 2017 की धारा 100 (Indian mental health act 2017 section 100) के तहत थानाध्यक्ष (Police) जिम्मेदार है और वह पागल व्यक्ति को अपनी सुरक्षा में लेकर उसका स्वास्थ्य परीक्षण करा कर आगे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएंगे।
पुलिस इसके लिए इसलिए और अपनी सुरक्षा में लेती है ताकि ऐसे मानसिक रोगी कभी कभी दूसरे लोगों को खतरा भी बन जाते हैं।
यदि आपको ये जानकारी सही लगी तो कृपया इस जानकारी को और अधिक लोगों से साझा करने के लिए पोस्ट को शेयर करें इससे हमारा मनोबल बढ़ता है आपके लिए अच्छी अच्छी जानकारी लाने के लिए।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.