समाज के हित में किए गए कार्य ही सच्ची सेवा हैं,

RNK SOCIAL TV
0

बीएलओ के साथ निस्वार्थ सेवा में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत, विधानसभा क्षेत्र-114 के भाग संख्या 195 व 196 में किया सराहनीय कार्य



विधानसभा क्षेत्र 114 के भाग संख्या 195 एवं 196 में सामाजिक जागरूकता और जनहित कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सिद्ध करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने बीएलओ की सहायता से SIR गणना पत्रों को भरने का महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण निस्वार्थ भाव से किया। मतदाता सूची के शुद्धिकरण और अद्यतन प्रक्रिया के तहत यह जिम्मेदारी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इससे न केवल मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनती है, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक योग्य नागरिक को लोकतांत्रिक अधिकार का लाभ सुनिश्चित होता है।

सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने 24 नवम्बर से 10 दिसंबर तक लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर घर-घर जाकर आवश्यक विवरण जुटाया और बीएलओ को गणना पत्रों के संकलन में सहयोग प्रदान किया। उनके इस समर्पित प्रयास को स्थानीय निवासियों के ने भी खूब सराहा और नायब तहसीलदार बदनसिंह ने गहलोत का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। लोगों का कहना है कि गहलोत सदैव सामाजिक कार्यों में आगे रहते हैं और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में भी आम जनता की मदद करने से पीछे नहीं हटते।

गहलोत ने कहा कि समाज के हित में किए गए कार्य ही सच्ची सेवा हैं, और हर नागरिक को लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए। उनके इस सहयोग से न केवल प्रशासनिक कार्य में गति आई, बल्कि स्थानीय स्तर पर जागरूकता भी बढ़ी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default