बदायूं जनपद में स्वच्छ भारत मिशन के मानकों का उल्लंघन, ज़मीनी हकीकत चिंताजनक”

RNK SOCIAL TV
0

बदायूं में करोड़ों से बने RRC सेंटर दम तोड़ते नजर आए, प्रधान–सचिवों की लापरवाही उजागर

Rnk social tv


बदायूं जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए रिसोर्स रिकवरी सेंटर (RRC) आज खुद बदहाली का शिकार हैं। उझानी कुआडंडा, फुलासी सहित सहसवान, अंबियापुर, दहगवां,इस्लामनगर, बिसौली, जगत, म्याऊं, कादरचौक ब्लाकों के कई गांवों में बने ये सेंटर जिस उद्देश्य से बनाए गए थे, वह पूरा होने से पहले ही जर्जर हालत में पहुंच गए। अधिकांश गांवों में इनका आज तक संचालन ही शुरू नहीं हो सका है।

RRC सेंटरों का मुख्य उद्देश्य गांवों में गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण कर स्वच्छता को बढ़ावा देना, वर्मी कंपोस्ट खाद तैयार करना तथा प्लास्टिक जैसे अपशिष्ट पदार्थों का पुनर्चक्रण कर रोजगार के अवसर पैदा करना था। लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि ये सेंटर सिर्फ कागजों में संचालित दिखाए जा रहे हैं।

स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे भवन कुछ ही समय में टूट-फूट का शिकार हो रहे हैं। इस पूरे मामले में ग्राम प्रधानों और ग्राम सचिवों की भूमिका सवालों के घेरे में है। RRC करोड़ों रुपये खर्च कर बनाए गए, जो सीधे तौर पर सरकारी धन के दुरुपयोग की ओर इशारा करते हैं। 

ग्रामीणों का कहना कि प्रशासन  पूरे प्रकरण की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करे तथा RRC सेंटरों को तत्काल संचालित कर ग्रामीण स्वच्छता के उद्देश्य को पूरा कराया जाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default