दिसंबर 2025 जाते जाते अपनी यादों को सीडीओ बदायूं केशव कुमार को देकर खुशहाली का उपहार छोड़ कर गया है जोकि हर साल याद दिलाता रहेगा दिसम्बर 2025।
बदायूँ : नियुक्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन द्वारा 30 दिसंबर 2025 को जारी आदेश में जनपद के मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार को आईएएस के पद पर पदोन्नति दी गई है। मूल रूप से जमशेदपुर झारखंड के रहने वाले मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार 2004 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। सीडीओ को वर्ष 2018 का आईएएस बैच दिया जाएगा। सीडीओ के आईएएस बनने पर विकास विभाग व कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की।
केशव कुमार मुख्य विकास अधिकारी बदायूँ बनने से पहले डिप्टी कलेक्टर बलिया, औरेया, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गोरखपुर व नगर मजिस्ट्रेट मेरठ, एडीएम एफआर गौतमबुद्धनगर, एटा, ओएसडी मेट्रो रेल कारपोरेशन नोएडा, वक्फ़ ट्रिव्यूनल के सदस्य व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ भी रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी डॉक्टर हैं, उनके एक बेटा व एक बेटी है।



Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.