शिकायतों का गंभीरतापूर्वक व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी
सम्पूर्ण समाधान दिवस दातागंज में DM सख्त – शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
DM Avneesh Rai Action Mode: दातागंज समाधान दिवस में 66 शिकायतें, 5 का मौके पर निस्तारण
बदायूं DM का बड़ा निर्देश – शिकायतकर्ता की संतुष्टि जरूरी, अधिकारियों को चेतावनी
बदायूँ : 07 फरवरी। जिलाधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 66 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।
शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि आवश्यक है, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने बताया कि शासन स्तर से भी निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है इसलिए अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करें।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राजस्व विभाग, विद्युत, नगर पालिका परिषद, खाद्य एवं रसद विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पुलिस व अन्य विभागों के कुल 66 शिकायती व प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया व शेष के गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर एसएसपी, एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
DM Badaun News
Avneesh Rai DM Badaun
Sampoorna Samadhan Diwas
Dataganj News
Badaun Latest News
UP Government News
जनता दरबार बदायूं


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.