आरएनके सोशल टीवी की सराहनीय पहल: निराश्रित महिलाओं के लिए निःशुल्क पेंशन आवेदन सेवा शुरू
समाज सेवा और जनहित के कार्यों में सक्रिय डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म आरएनके सोशल टीवी (RNK Social TV) अपने स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक सराहनीय सामाजिक पहल करने जा रहा है। आगामी 9 फरवरी को अपने दो वर्ष पूरे होने की खुशी में संस्था ने निराश्रित एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए निराश्रित महिला पेंशन योजना के निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन की विशेष सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा ऑल समाधान जन सेवा केन्द्र के माध्यम से संचालित की जाएगी, जिससे क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को सीधा लाभ मिल सकेगा।
इस पहल के अंतर्गत संस्था ने यह निर्णय लिया है कि हर महीने के प्रथम और अंतिम रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक नागरिकों के लिए यह सेवा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान निराश्रित महिलाओं के पेंशन आवेदन पूरी तरह निःशुल्क किए जाएंगे, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय महिलाओं को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके। अक्सर देखा जाता है कि जानकारी के अभाव, तकनीकी समस्याओं या आर्थिक कठिनाइयों के कारण कई पात्र महिलाएं पेंशन योजना का लाभ नहीं उठा पातीं। RNK SOCIAL TV की यह पहल ऐसे ही जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ा सहारा साबित होगी।
इस अवसर पर आरटीआई एवं सामाजिक कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए ऐसे कदम अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाएं तभी सफल मानी जाती हैं जब उनका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। आरएनके सोशल टीवी द्वारा उठाया गया यह कदम निश्चित रूप से समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने आगे कहा कि आज के DIGITAL युग में कई लोग तकनीकी जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा सीधे सेवा प्रदान करना एक अनुकरणीय उदाहरण है, जो अन्य संस्थाओं को भी समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगा। यह पहल केवल एक सेवा नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है।
आरएनके सोशल टीवी के इस सामाजिक अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र की अधिक से अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन योजना का लाभ मिल सके और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में मदद मिले। संस्था ने सभी पात्र महिलाओं और उनके परिजनों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और अन्य जरूरतमंद लोगों तक भी इसकी जानकारी पहुंचाएं।
निस्संदेह, अपनी दूसरी वर्षगांठ पर RNK सोशल टीवी की यह पहल समाज सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आई है, जो आने वाले समय में हजारों जरूरतमंद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.