वन नेशन वन राशन कार्ड, केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद भी गरीब का काट दिया गया राशन कार्ड।

RNK SOCIAL TV
0
राजनीतिक मिलीभगत से गरीब का राशन कार्ड काटने का आरोप, पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
RNK SOCIAL TV


सहसवान (बदायूं): ग्रामीण क्षेत्र ग्राम कोल्हाई में जाहरवीर स्वयं सहायता समूह के नाम से संचालित राशन दुकान एक बार फिर विवादों में आ गई है। ग्रामीणों के अनुसार इस बार मामला एक गरीब व्यक्ति का राशन कार्ड काटे जाने से जुड़ा है, जिसे लेकर राजनीति और मिलीभगत के आरोप लगाए जा रहे हैं।

पीड़ित रमेश मौर्य ने RNK SOCIAL TV की टीम को बताया कि उन्होंने अपने राशन कार्ड में शामिल सभी सदस्यों की केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराई थी। उनका कहना है कि वे स्वयं राशन डीलर के पास जाकर केवाईसी कराए थे और डीलर ने भी उन्हें आश्वस्त किया था कि उनकी केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो चुकी है। इसके बाद वह नियमित रूप से राशन प्राप्त करते रहे।

रमेश मौर्य के अनुसार मार्च माह में जब वह राशन लेने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनका राशन कार्ड काट दिया गया है। इस पर उन्होंने सहसवान सप्लाई कार्यालय में जानकारी ली, जहां उन्हें बताया गया कि संभवतः बाहर जाने के कारण राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है। अब यहां सवाल यह खड़ा होता है कि पीड़ित ने हर माह राशन लिया यदि बाहर गया भी तो एक माह के लिए एक माह में ही राशन कार्ड काट दिया जाएगा ये किस अधिनियम में लिखा है, फिर वन नेशन वन राशन कार्ड का सपना तो चकनाचूर हो गया।

पीड़ित का कहना है कि वह मजदूरी के सिलसिले में लगभग एक माह के लिए बाहर गए थे, लेकिन राशन वितरण के समय घर लौट आते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले राशन वितरण में घटतौली की शिकायत की थी, उसी के कारण उनका राशन कार्ड काटा गया है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में जब RNK SOCIAL TV की टीम ने सप्लाई कार्यालय से संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका। वहीं पूर्ति निरीक्षक की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



#ration
#card
#annpurna
#food
#pm








RNK SOCIAL TV इस मामले में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।
  • और नया

    वन नेशन वन राशन कार्ड, केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद भी गरीब का काट दिया गया राशन कार्ड।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default