बदायूँ गौरव क्लब एवं बदायूँ गौरव महोत्सव समिति के तत्वाधान में क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि अमन मयंक शर्मा
का जन्मदिन सामजिक कार्य एवं समाजसेवा कर मनाया।बदायूँ गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक एवं राष्ट्रीय कवि अमन मयंक शर्मा ने अपने समर्थकों के साथ गांधी ग्राउंड में पौधारोपण किया उसके उपरान्त अनाथ आश्रम में बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की एवं अनाथ बच्चों के साथ केक काटा।
उसके बाद गौशाला में गौमाता को गुड़ खिलाकर जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किये।समर्थकों द्वारा बिरुआबाड़ी मंदिर में भगवान शिव का जन्मदिन के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक भी किया गया।
इस अवसर पर बदायूँ गौरव क्लब के सचिव एवं बदायूँ गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि सभी जागरूक व्यक्तियों को अपने जन्मदिन पर समाजसेवा करनी चाहिए एवं एक वृक्ष का रोपण अवश्य करना चाहिए।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,पूर्व शेखुपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य उर्फ़ पप्पू भैया ,ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के अध्यक्ष डा शैलेश पाठक,वाटर वूमेन शिप्रा पाठक,
रजनी मिश्रा,भाजपा नगर अध्यक्ष बिसौली सविता शर्मा सहित हजारों समर्थकों ने अमन मयंक शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी।
इस अवसर पर क्लब के संरक्षक गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,कुनाल सक्सेना आदि लोग उपस्थित रहे।



Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.