लम्बे से समय टूटा पड़ा मार्ग गहलोत के प्रयास से शीघ्र हुआ समस्या का समाधान।

 गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला मार्ग लम्बे समय से काफी हद तक टूटा हुआ था, जिससे आवागमन में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
मामला जब जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन संगठन के जिला समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत के संज्ञान में आया तो उक्त मार्ग की समस्या को गंभीरता से लेकर गहलोत ने शीघ्र समस्या का समाधान कराया।
मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं विकास खण्ड दहगवां के गांव भोयस से जुड़ा है, श्री गहलोत ने बताया कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और जन दृष्टि व्यवस्था सुधार मिशन संगठन में वह जिला समन्वयक हैं, गहलोत जनहित में लोक कल्याण हेतु कार्य करते रहते हैं।
गहलोत ने बताया कि उक्त मार्ग लम्बे समय से खराब था ये मार्ग भौयस गांव को उसमानपुर में दिल्ली बदायूं मुख्य मार्ग से जोड़ता है, मार्ग पर गांव के पास बनी पुलिया के पास बरसात से रास्ता कट जाने से आवागमन में राहगीरों को आनेजाने में समस्याएं होने लगीं ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक पर मार्ग सही नहीं कराने का आरोप लगा लापरवाही बरतने का कारण बता समस्या का समाधान नहीं करना बताया।
इसकी जानकारी गहलोत को गांव के लोगों ने दी उक्त मार्ग को संज्ञान में लेते हुए सम्बन्धित अधिकारीयों को लिखा अधिकारीयों ने भी संज्ञान लेकर मात्र तीन दिन में कार्य करा समस्या का समाधान कराते हुए ग्राम वासियों की समस्या का समाधान कराया।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने