दस ज्योतिर्लिंग एवं दो धाम की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए भक्तगण एवं जत्था।

RNK SOCIAL TV
0



भारतीय जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के तत्वाधान में बदायूं नगर के बिरुआबाढ़ी मंदिर से तीर्थ यात्रा के लिए जत्था रवाना हुआ।भारतीय जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के निदेशक आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री जी एवं शिव शक्ति आध्यात्मिक ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता पंडित अमन मयंक शर्मा ने बताया कि आज (दस ज्योतिर्लिंग ,महाकालेश्वर,ओम्कारेश्वर,भीमशंकर,परली वैद्यनाथ,नागेश्वर,घुसमेश्वर, रामेश्वरम,त्रियंबकेश्वर,मल्लिकार्जुन,सोमनाथ)
, रामेश्वर धाम तथा द्वारका धाम , तिरुपति बालाजी साहित दक्षिण,मध्य,पूर्वी एवं पश्चिम भारत के दर्जनों तीर्थस्थानों के लिए 45 भक्तगणो का जत्था बिरुआबाढ़ी मंदिर बदायूं से बस द्वारा रवाना हुआ।आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री एवं भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि इन सभी तीर्थस्थानो के दर्शन उपरांत दस जनवरी को तीर्थयात्रियों का जत्था बदायूं लौटेगा।भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा एवं 
मेरे राम सेवा संस्थान के निदेशक
रवि समदर्शी महाराज ने लाल झंडी दिखाकर जत्थे को रवाना किया।
जत्थे में आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री,रवि समदर्शी महाराज,पं अमन मयंक शर्मा ,राजीव शर्मा,जापान बाबू,रजत, साहित 45 तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default