बच्चे को जन्म देती निराश्रित गाय उलझी, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची सुरक्षित।

बदायूं - झाड़ी के पीछे बच्चे को जन्म दे रही गाय उलझ जाने से निराश्रित गौवंश का नवजात शिशु की मृत्यु हो गई मृत गौवंश शिशु का समाज सेवक ने अन्तिम संस्कार कर मृत बच्चे की दुर्दशा होने से बचा पुण्यार्थ कार्य किया।
सहसवान क्षेत्र के गांव कोल्हाई में प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक के पास खाली प्लाट में एक निराश्रित गर्भवती गाय बच्चे को जन्म दे रही थी गाय बच्चे को जन्म देते वक्त उलझ गई जिस कारण से आधा बच्चा गर्भाशय में और आधा बाहर आ गया बच्चा काफी समय तक उलझा रहा और गर्दन ऐंठ जाने से निराश्रित गौवंश के नवजात शिशु की मौत हो गई।
गाय अपनी पीढ़ा से तड़प रही थी गाय की आवाज जब आसपास के लोगों ने सुनी तो मौजूद लोगों ने इसकी सूचना समाज सेवक आरटीआई कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत को दी, सूचना पाते ही सत्येन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और गाय की स्थिति से पशु चिकित्सक पशुधन प्रसार अधिकारी डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह को अवगत कराते हुए शीघ्र गाय को सुलझा कर उपचार देने को कहा,इस पर तुरन्त दो पशु चिकित्सक डॉ नेत्रपाल सिंह सैलानी, डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और गाय के गर्भाशय से बच्चे को बाहर निकाल कर मृत बच्चे का अन्तिम संस्कार समाज सेवक आरटीआई कार्यकर्ता सत्येन्द्र सिंह गहलोत, डॉक्टर नेत्रपाल सिंह सैलानी,डॉक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह ने किया।

वहीं गाय को उपचार दे गाय को डॉक्टर नेत्रपाल सिंह सैलानी के सुपुर्दगी में रख दिया है।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने