यदि आप सड़क पर चलते हैं तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए।

RNK SOCIAL TV
0

यदि आप सड़क पर चलते हैं तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए।


आवश्यक जानकारी



महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 

👉 हेल्पलाइन नंबर 112 – ऑल-इन-वन इमरजेंसी नंबर
किसी भी तरह की आपात स्थिति जैसे दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, आग लगना, लूटपाट, झगड़ा या गंभीर खतरा) में तुरंत 112 डायल करें। यह पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस तीनों सेवाओं को एक साथ जोड़ता है।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1033 – NHAI हेल्पलाइन
अगर आप हाईवे पर यात्रा कर रहे हैं और सड़क दुर्घटना हो गई हो या गाड़ी खराब हो गई हो, इस स्थिति में आपको एम्बुलेंस या क्रेन की ज़रूरत हो तो 1033 डायल करके तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1073 – सड़क दुर्घटना आपात सेवा
यह हेल्पलाइन विशेष रूप से रोड एक्सीडेंट्स के लिए है। इसमें दुर्घटना स्थल पर प्राथमिक उपचार, एम्बुलेंस, और नज़दीकी अस्पताल की जानकारी उपलब्ध कराई जाती है।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1800 180 4200 – परिवहन मंत्रालय हेल्पलाइन।

इस नंबर पर वाहन चालकों को वाहन/ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी समस्या/ परिवहन से जुड़ी शिकायत/ सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1033 - फास्टैग हेल्पलाइन
यदि टोल प्लाज़ा पर फास्टैग से जुड़ी टैग स्कैन न होना/ डबल कटौती होना/ गलत डेबिट की समस्या हो तो इस हेल्पलाइन से तुरंत सहायता मिल सकती है।

👉 हेल्पलाइन नंबर 182 – रेलवे हेल्पलाइन
वाहन चलाते समय रास्ते पर पड़ने वाले रेलवे ट्रैक या क्रॉसिंग पर अगर कोई समस्या हैं या फिर या कोई दुर्घटना हो गई हो तो इस नंबर पर तुरंत कॉल करें। यह नंबर यात्रियों और वाहन चालकों दोनों के लिए है ताकि रेलवे और सड़क पर दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1091 – महिला हेल्पलाइन
यात्रा के दौरान यदि किसी महिला को छेड़छाड़, उत्पीड़न, असुरक्षा या आपराधिक स्थिति का सामना करना पड़े तो 1091 पर कॉल करें। कई राज्यों में यह नंबर 24 घण्टे सातों दिन एक्टिव रहता है।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
यदि यात्रा के दौरान किसी बच्चे को खतरे, उत्पीड़न, अपहरण, या बाल श्रम की स्थिति में देखें तो तुरंत 1098 पर सूचना दें।

👉 हेल्पलाइन नंबर 1930 – साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन
यात्रा के दौरान अगर कोई संदिग्ध आपके वाहन के नंबर प्लेट साइड में खड़ा होकर फोटो या वीडियो शूट करता है,जिससे भविष्य में किसी फर्जीवाड़े का संदेह हो तो इस नंबर पर कॉल करें।

👉 हेल्पलाइन नंबर 100 - स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम
वाहन चोरी, लूटपाट, झगड़ा, हाइवे लूट, गाड़ी का एक्सीडेंट या किसी अन्य स्थानीय समस्या में सीधे अपने ज़िले की पुलिस कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर कॉल करें। ध्यान रहें कि कई प्रदेश में 100 नंबर को बंद करके उसके स्थान पर 112 नंबर संचालित किया जाता है।

यदि आप सड़क पर चलते हैं तो आपको ये जानकारी होनी चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default