बदायूं क्लब में आयोजित बदायूं लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा दुर्विजय सिंह शाक्य की नामांकन सभा में अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महसभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को बदायूं लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य सहित बरेली मंडल की पांचो लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन के लिए समर्थन पत्र सौंपा।अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा से बरेली मंडल की पांचो लोकसभा में पांच हजार से अधिक ब्राह्मण जुड़े हुए हैं एवं महासभा द्वारा निरंतर ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है।
बदायूं क्लब मे भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य की नामांकन सभा में मुख्य अथिति के रूप मे पधारे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा द्वारा भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य सहित बरेली मंडल की पांचो लोकसभा सीटों पर ब्राह्मण समाज का समर्थन पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के उपाध्यक्ष पं शिवकांत शर्मा,अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के सहसचिव कुणाल शर्मा एवं सहसचिव हर्ष सारस्वत ,अजय शर्मा,आशुतोष शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में युवा ब्राह्मण जन के साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतागण उपस्थित रहे।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.