सहसवान - किसान भूषा लेने के लिए अपनी पत्नी एवं मजदूर को साथ लेकर बैलगाड़ी से खेत में भूषा लेने जा रहा था तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी कार ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी लगभग 30 फुट दूर जा कर उल्टी गिरी।
पूरा मामला जनपद बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई का है बताया जा रहा है कि आज दिनांक 20 अप्रेल 2024 को सुबह लगभग 04:30 am पर योगेन्द्र पुत्र हरीराम सीता पत्नी योगेन्द्र रवि पाल पुत्र रामदास कोल्हाई निवासी बैलगाड़ी से खेत की तरफ जा रहे थे पीछे आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा टीयूवी UP16BX3051 ने बैलगाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर होते ही कार सवार लोग मौके से कार छोड़ फरार हो गए।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बैलगाड़ी लगभग 25 से 30 फुट दूर जा गिरी इसकी तेज धमाकेदार आवाज सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बैलगाड़ी के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला एक बैल ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया दूसरे बैल का जीवन भी खतरे में है हादसे में बैलगाड़ी सवार योगेन्द्र, सीता, रवि पाल, के गंभीर चोटें आईं हैं।
सूचना पर पहुंची डायल 112 एवं थाना मुजरिया पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 108 से अस्पताल भेज दिया जहां घायलों का इलाज चल रहा है पुलिस आगे की कार्यवाही कर रही है।
टक्कर मारने वाली कार का नहीं है बीमा एवं प्रदूषण
जिस कार ने टक्कर मारी उसकी डिटेल mparivahan की साईट पर देखा तो ज्ञात हुआ कि बिना बीमा एवं प्रदूषण के सड़कों पर दौड़ रही है।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.