क्या आप जानते हैं कि,वर्तमान में भारतीय लोकसभा में सदन की सदस्य संख्या कितनी है।

क्या आप जानते हैं कि,
वर्तमान में भारतीय लोकसभा में सदन की सदस्य संख्या ५४५ है। जिसमें ८४ सीटें अनुसूचित जाति एवं ४७ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। भारतीय लोकसभा की कुल ५४३ सदन सदस्यों में ५३० सदस्य राज्य प्रतिनिधि हैं, १३ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं, और दो राष्ट्रपतियों द्वारा नामित होते हैं, जो एंग्लो-इंडियन समुदाय से हैं।

विदित हो कि भारत के राष्ट्रपति को लोकसभा में २ सदस्यों को नामांकित करने का अधिकार है। यदि भारत के राष्ट्रपति को लगता है कि कोई भी एंग्लो इंडियन समुदाय का सदस्य लोकसभा में निर्वाचित नहीं हुआ है, तो वह २ सदस्यों को नामांकित कर सकता है।
लोकसभा में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि सीधे क्षेत्रीय निर्वाचन क्षेत्रों से नागरिकों द्वारा चुने जाते हैं। यह चुनाव सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के सिद्धांत पर आधारित है। जिसमें १८ वर्ष की आयु पार कर चुका प्रत्येक भारतीय नागरिक मतदान करने का पात्र है। पहले मतदान की उम्र २१ वर्ष थी, लेकिन बाद में ६१वें संवैधानिक संशोधन अधिनियम, १९८८ के बाद इसे घटाकर १८ वर्ष कर दिया गया।

#संसोधन...
जनवरी 2020 में, 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 द्वारा भारत की संसद और राज्य विधानमंडलों में एंग्लो-इंडियन आरक्षित सीटों को समाप्त कर दिया गया।

राज्य एवं निर्वाचन क्षेत्र :👇

• उत्तर प्रदेश - ८०
• महाराष्ट्र - ४८
• पश्चिम बंगाल - ४२
• बिहार - ४०
• तमिलनाडु - ३९
• मध्य प्रदेश - २९
• कर्नाटक - २८
• गुजरात - २६
• राजस्थान  - २५
• आंध्र प्रदेश - २५
• ओडिशा - २१
• केरल - २०
• तेलंगाना - १७
• असम - १४
• झारखंड - १४
• पंजाब - १३
• छत्तीसगढ़ - ११
• हरियाणा - १०
• उत्तराखंड - ५
• हिमाचल प्रदेश - ४
• अरुणाचल प्रदेश - 2
• गोवा - १
• मणिपुर - २
• मेघालय - २
• त्रिपुरा - २
• मिजोरम - १
• नागालैंड - १
• सिक्किम - १

केंद्र शासित प्रदेश के निर्वाचन क्षेत्र :👇

• दिल्ली - ७
• अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह - १
• चंडीगढ़ - १
• दादरा और नगर हवेली - १
• दमन और दीव - १
• लद्दाख - १
• लक्षद्वीप - १
• पुदुचेरी - १
• जम्मू एवं कश्मीर - ६

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने