अति-महत्वपूर्ण जानकारी :~
——————————
अधिकतर वाहन चालकों को NHAI के नियमों की जानकारी न होने के कारण अक्सर टोलकर्मियों द्वारा अवैध वसूली एवं दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ता हैं। इसी क्रम में एनसीआईबी मुख्यालय द्वारा संचालित “आपका अधिकार - आपका हथियार” मिशन के तहत हर वाहन चालक को NHAI द्वारा दिनांक 26 मई 2021 को पारित “टोल-प्लाजा पर बिना शुल्क दिये वाहन निकालने संबंधित” इस नियम की जानकारी होनी चाहिए।
विदित हो कि, NHAI ने दो साल पहले एक नियम जारी किया था, जिसके तहत टोल बूथ पर गाड़ियों की लाइन 100 मीटर से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इस तरह टोल प्लाजा पर ट्रैफिक को बिना रोक-टोक गुजरने में मदद मिलती है। टोल प्लाजा से 100 मीटर की दूरी दिखाने के लिए हरेक टोल लेन पर एक पीली पट्टी होती है।
अगर आपकी कार 100 मीटर से ज्यादा लंबी लाइन में फंसी है तो आपको बिना टोल चुकाए गाड़ी चलाने की इजाजत होगी। NHAI की गाइडलाइंस के मुताबिक, 10 सेकेंड से ज्यादा इंतजार करने पर आप बिना टैक्स दिए निकल सकते हैं।
आपको टोल पर किसी अवैध वसूली एवं दुर्व्यवहार का शिकार न होना पड़े इसलिए आपके सहायता हेतु उपरोक्त आदेश की कॉपी भी इस पोस्ट में हमारे द्वारा शेयर किया जा रहा हैं। उपरोक्त आदेश की कॉपी NHAI के अधिकारिक वेबसाईट पर भी उपलब्ध हैं। अगर इसके बाद भी टोलकर्मियो द्वारा आपसे अवैध वसूली किया गया हो या फिरे कोई अन्य समस्या हो तो आप NHAI की हेल्पलाइन 1033 पर संपर्क कर सकते हैं।
साथ ही X पर @NCIBHQ को अवगत कराएं आवश्यक कार्यवाही हेतु @nhai एक्स पर भी सम्पर्क कर सकते हैं
एक टिप्पणी भेजें
Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.