बदायूं - जहां भी जाओगे आपको अतिक्रमण हर जगह देखने को मिल जायेगा फिर चाहे बीच सड़क पर हो या फिर बीच बाजार में और ये सब प्रशासन में बैठे अधिकारियों की महरबानी का नतीजा है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट आराम सिंह यादव ने बताया कि सहसवान क्षेत्र के गांव कोल्हाई से लगभग बीस गांव के लिए यहां से रास्ता निकला है और प्रत्येक रास्ते पर अतिक्रमणकारी अपनी अपनी दुकानें जमाए हुए बैठे हैं जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है लोगों को मार्ग से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है जिसको देखते हुए उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को कई बार अवगत कराया और अतिक्रमण मुक्त कराने का अनुरोध किया लेकिन पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने ऑफिस में बैठे बैठ फर्जी रिपोर्ट को लगा निस्तारण कर दिया जाम से निजात दिलाने में असमर्थता जताई है।
जनहित को लेकर एडवोकेट ने मोर्चा खोल दिया है और बदायूं के पीडब्ल्यूडी विभाग की लापारवाही को अवगत कराते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखा है।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.