भगवान बुद्ध के विचारों में सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान है।

RNK SOCIAL TV
0
भगवान बुद्ध के बताए मार्ग का करे अनुसरण।

भगवान बुद्ध जयंती के उपलक्ष में एक संगोष्ठी का आयोजन क्षत्रिय महासभा बदायूं के जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के आवास विकास , बदायूं स्थित आवास पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम उपस्थितजनों द्वारा भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। 
इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि इच्छवाकु वंश में जन्में भगवान बुद्ध के विचारों में सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान है। उनका मानना था कि जीवन में दुख का कारण इच्छाएं हैं, लेकिन इन्हें ज्ञान द्वारा समाप्त किया जा सकता है। 

यह अच्छे कर्म या अष्टांगिक मार्ग द्वारा संभव है। उन्होने अलौकिक शक्तियों के बजाय विवेक एवं तर्क पर जोर देने का उपदेश दिया, उन्होंने सभी जीवो के साथ समान व्यवहार करने के साथ ही दया, करुणा, सत्य और अहिंसा का उपदेश दिया। भगवान बुद्ध के द्वारा दिए गए उपदेश आज भी प्रासंगिक है। भगवान बुद्ध ने विश्व बंधुत्व एवं मानव कल्याण की भावनाओं को सर्वोपरि महत्व दिया है।


संगोष्ठी में प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा बदायूं के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, जिला संयोजक मुनीश कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, नगर उपाध्यक्ष राम सरन सिंह, अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति सुरेश सिंह सिसौदिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default