समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर शरबत वितरण किया गया।

RNK SOCIAL TV
0

बदायूं गौरव क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति द्वारा कोठीवाला मंदिर टिकटगंज मे शरबत वितरण किया गया।बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव एवं बदायूं गौरव महोत्सव के मुख्य संयोजक पं अमन मयंक शर्मा एवं सहसचिव गौरव पाठक ने बताया कि बदायूं गौरव क्लब के संरक्षक जनपद के वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्व० दिनेश चंद्र शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य मे बदायूं गौरव क्लब संस्था द्वारा टिकटगंज कोठी वाला मंदिर मे सुबह ११ बजे से शाम ६ बजे तक शरबत वितरण किया गया।
बदायूं गौरव क्लब के मुख्य सचिव भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि अपने जीवन काल में लगातार समाज की सेवा करने वाले समाजसेवी दिनेश चंद्र शर्मा की स्मृति मे समाजसेवा के कार्य लगातार किये जाएंगे।सहसचिव गौरव पाठक ने कहा कि दिनेश चंद्र शर्मा द्वारा आजीवन समाज सेवा के कार्य किये गये हैं।उनका जीवन युवाओं के किये अत्यंत प्रेरणादायी है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दिनेश चंद्र शर्मा के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उनको श्रदांजलि दी।
इस मौके पर अमन मयंक शर्मा,गौरव पाठक,गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा,चर्चा पाठक,वैदिक पाठक,दिनेश गुप्ता,शशांक शर्मा,सुमित शंखधार,नियति मिश्रा,काव्या पाठक,विपिन शर्मा,मयंक शंखधार,मुन्ना भइया ,चिराग शर्मा,प्रदीप शर्मा,निहार पाराशरी,अचीन शर्मा,सुरेंद्र मिश्रा,राकेश शर्मा सहित तमाम सम्मानित जन सेवा मे उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default