भारत सरकार मे पुन: मंत्री बनने के पश्चात गृह जनपद में प्रथम आगमन पर बी एल वर्मा ने महाराणा प्रताप चौक बदायूं पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महासभा के पदाधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को फूल माला, अंग वस्त्र, पगड़ी, तलवार और चांदी का मुकुट भेंटकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, संरक्षक डॉ एस के सिंह, राजेश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला महासचिव रतनवीर सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राधव, नगर अध्यक्ष महीपाल सिंह तोमर, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, क्षत्रिय युवा सभा के जिला संयोजक अमित चौहान आदि की सहभागिता रही।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.