जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे प्रदेश समन्वयक सतेंद्र सिंह गहलौत के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने रिश्वतखोरी, कमीशन खोरी, मिलावट खोरी और काला बाजारी के समूल नाश के लिए बुर्रा फरीदपुर स्थित प्रसिद्ध शिवालय पर जलाभिषेक किया।
सर्व प्रथम संगठन के पदाधिकारी भागीरथ घाट कछला पहुंचे, गंगा स्नान करने के पश्चात गंगाजल लेकर बुर्रा फरीदपुर स्थित प्रसिद्ध और प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक कर देवाधिदेव महादेव से रिश्वत खोरी, कमीशन खोरी, मिलावट खोरी और काला बाजारी के समूल विनाश हेतु प्रार्थना की।
इस अवसर पर संरक्षक एमएल गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, केन्द्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, प्रदेश समन्वयक सत्येन्द्र सिंह गहलोत, जिला समन्वयक आर्येंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, नेत्रपाल, प्रमोद कुमार,ओमवीर, भुवनेश कुमार, विकास कुमार,मनोज कुमार, ओमकार आदि सूचना कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.