राजस्व विभाग तहसील दातागंज में बढ़ती घूसखोरी के विरूद्ध जिला मुख्यालय पर होगा सत्याग्रह।

भारत माता की जय !
वंदे मातरम् !!
इंकलाब ज़िंदाबाद !!!

आवश्यक सूचना :-

जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान मे ०८ नवम्बर २०२४ को दिन में १०:०० बजे जिला मुख्यालय बदायूं पर संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व सहयोगी राजस्व विभाग तहसील दातागंज में बढ़ रही घूसखोरी के विरूद्ध सत्याग्रह करेंगे तत्पश्चात् कार्मिकों की चल अचल परिसंपत्तियां सार्वजनिक किए जाने तथा अधिकारियों की भूमिका की जाँच किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अध्यक्ष राजस्व परिषद, अपर मुख्य सचिव कार्मिक विभाग को पत्र प्रेषित किया जाएगा।
सभी की समयानुसार उपस्थिति अपेक्षित है।

*सभी सूचना सामाजिक कार्यकर्ता दीपावली के पर्व पर एक अतिरिक्त दिया घूसखोरों, कमीशनखोरों और मिलावटखोरों की सद्बुद्धि के लिए प्रज्वलित करेंगे।*

जय हिंद !

हरि प्रताप सिंह राठौड़ 
अधिवक्ता 
अध्यक्ष /संस्थापक 
जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन)

।। रिश्वत देना पाप है, रिश्वत लेना महापाप है ।।
।।शिक्षा और चिकित्सा निजी हाथों से मुक्त हो।।

Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने