ब्राह्मण शिरोमणि भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने वजीरगंज मे भगवान परशुराम शोभायात्रा का भगवा झंडी दिखाकर शुभारम्भ किया।
बदायूं - 2 मई 2025 को कस्बा वजीरगंज मे भगवान परशुराम सेवा समिति के तत्वाधान मे भगवान परशुराम की भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पर मुख्य अथिति भाजपा नेता डा शैलेश पाठक एवं मुख्य अथिति अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता पं अमन मयंक शर्मा ने पूजा अर्चना कर एवं भगवा झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया।हाई वे स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अथिति अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ब्राह्मण क्रांति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भाजपा नेता पं
अमन मयंक शर्मा ने भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर किया।
आयोजन कमेटी की तरफ से अमन मयंक शर्मा को पगड़ी पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।
शोभायात्रा मे भगवान गणेश की झाँकी,उसके पीछे कालिया अखाडा,भगवान हनुमान जी की झाँकी,उत्तराखंड का चट्टा चट्टी क्लब,माँ दुर्गा की झाँकी,कस्बे का प्रसिद्द बैंड और राधा कृष्ण के रूप मे साजे कलाकारों के साथ साथ दो दर्जन से ज्यादा झाँकिया शोभायात्रा मे शामिल रही।शोभायात्रा हाईवे से होती हुयी छोटी बाजार,मेन बाजार,धन्नी चौक,खिन्नी मोहल्ला,होली चौक,इमली मोहल्ला मे होती हुयी यथा स्थान पर पहुंची।नगर वासियों ने शोभायात्रा का फूल बरसा कर स्वागत किया।शोभायात्रा को देखने को भारी संख्या मे लोग मौजूद रहे।इस मौके पर अरुण शर्मा, शीलू मिश्रा,अनु शर्मा,अरुण मिश्रा,राजेश पाराशरी,लोकेश भारद्वाज,
मुकेश पाराशरी,अंकित मिश्रा,इलू शंखधार,शिवम मिश्रा,राकेश मिश्रा,सुरेश चंद्र मिश्रा,राम प्रकाश शर्मा,प्रदीप गोले के साथ साथ सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.