विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खंदक में सुविधा संस्था के तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे संस्था के
सदस्यों ने गांव में एक जागरूकता रैली को निकाला और धरती मां करे पुकार, वृक्ष लगाओ बार बार, जल है तो कल है, जैसे नारे लगाए गए बाद में अमृत सरोवर की साफ सफाई सभी सदस्यों ने मिलकर की इसके बाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें
वन्य क्षेत्राधिकारी सहसवान, ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन साथी हैं ये हमारे साथ साथ धरा पर जितने भी प्राणी हैं उनके लिए ऑक्सीजन देने का कार्य करते, छाया और फल अथवा इमारती लकड़ी भी हमें पेड़ों से ही प्राप्त होती है,पक्षियों के लिए घोंसला बनाने के लिए पक्षी पेड़ों का ही उपयोग करते हैं।
हम प्रत्येक वर्ष प्रधानों को एक गांव के लिए 2500 पौधे देते हैं आज ही अपने गांव के प्रधान से सम्पर्क कर पौधे को लें और खेतों में बाग बगीचे में लगाकर कम से कम 7 वर्ष तक अपने बच्चे की तरह पौधे की देखभाल करें तब कहीं पौधा तैयार होगा सुविधा संस्था के एरिया इंचार्ज विशाल ने बताया कि पेड़ पौधा हमें विभिन्न माध्यमों से कृषि करने में मदद करते हैं, एवं जल संरक्षण करने में मदद करते हैं।
कोल्हाई के जल एवं पर्यावरण समूह के पदाधिकारीगणों ने जल संरक्षित को लेकर तीन बिंदुओं पर मांग पत्र ग्राम प्रधान मीना देवी को सौंपा।
इस मौके पर वन विभाग की टीम, सुविधा संस्था के एरिया इंचार्ज विशाल, ब्लाक समन्वयक सुशील कुमार पाराशरी, क्षेत्र समन्वयक, हिमांशु, जल एवं पर्यावरण समूह के सचिव, जल मित्र यशवीर,शोभित,ऋषिपाल, टेकेंद्र यादव , जल सखी लक्ष्मी देवी, प्रवेश कुमारी, रिचा शर्मा,लक्ष्मी, आमन कुमारी आदि मौजूद रहे।









Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.