सरकारी सम्पत्ति इंडिया मार्का हैंडपंपों पर कब्जा कराने का स्थानीय अधिकारियों पर आरोप

RNK SOCIAL TV
0

बदायूं - इंडिया मार्का हैंडपंपों में समरसेबिल डाल कर कब्जा करने वाले लोगों की शिकायत पंचायती राज विभाग के अधिकारियों से की गई लेकिन शिकायतों पर फर्जी झूठे निस्तारण होते रहे और कागजों में हैडपम्प के लिए कब्जा मुक्त करा दिया गया लेकिन धरातल पर कब्जा बरकरार है।


पूरा मामला विकास खण्ड सहसवान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्हाई का है आरोप है कि यहां दो लोगों ने सरकारी इंडिया मार्का हैंडपंपों में समरसेबिल डाल कर कब्जा कर लिया है और जल दोहन को लगातार कर रहे हैं। इसी मामले में Rti एक्टिविस्ट सत्येन्द्र सिंह ने क्रम बार दर्जन भर शिकायती पत्र दिए,आरोप है कि जिसमें पंचायत सचिव भानु प्रताप सिंह तत्कालीन एडीओ पंचायत हेमेंद्र कुमार सहसवान ने शिकायतकर्ता को गुमराह करने के साथ ही कागजों में इंडिया मार्का हैंडपंपों को कब्जा मुक्त करा दिया है जबकि वास्तविक स्थिति में कोई कब्जा मुक्त नहीं हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

एक टिप्पणी भेजें (0)
3/related/default