कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में किया कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।


बदायूँ:  मण्डलायुक्त बरेली मण्डल बरेली सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आगामी कांवड़ यात्रा के संदर्भ में कछला घाट का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में किया कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।


उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।इसके लिए हॉट बाजार पर सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।
मण्डलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने घाट के दोनों ओर का निरीक्षण किया साथ ही नाव से भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट के निरीक्षण के दौरान दोनों घाटों पर की जा रही व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति का एक हिस्सा है इसमें सभी तैयारियां पूरे मनोयोग से समय से पूर्ण कर ली जाएं।
कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में किया कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

मंडलायुक्त ने कहा कि डीजे की ऊंचाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उस पर बजने वाले गानों में यह सुनिश्चित किया जाए की कोई भड़काऊ या भद्दे गाने ना बजे। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, वॉच टावर व्यवस्था आदि विभिन्न व्यवस्थाओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक अजय साहनी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी।
कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में किया कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि पूर्व में अनेकों बार कछला घाट का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया है व संबंधित अधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं के सम्बंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कावड़ यात्रा को संपन्न कराने के निर्देश दिए। सभी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए।
कमिश्नर ने कांवड यात्रा के संबंध में किया कछला घाट का निरीक्षण, बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश।

उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा में प्रकाश, सफाई आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के अतिरिक्त बिजली के ढीले तारों को सही करने के निर्देश दिए गए हैं तथा गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई है साथ ही स्वास्थ्य के दृष्टिगत दवा व चिकित्सकों सहित एम्बुलेंस की तैनाती करने के निर्देश भी दिए हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

खबर 2

डीएम की अध्यक्षता में तहसील दातागंज में होगा संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन।


बदायूँ: 20 जून। जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 21 जून 2025 शनिवार को जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में प्रातः 10ः00 बजे से तहसील दातागंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे व आमजन की शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा।

खबर 3


दिव्यांगता सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार आवेदन आमंत्रित

बदायूँ: जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि 03 दिसम्बर 2025 को ’’विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को पुरस्कार प्रदान किये जाने हेतु कतिपय श्रेणियों के अन्तर्गत ’’राज्य स्तरीय पुरस्कार’’ के आवेदन-पत्र उपलब्ध कराये जाने के निर्देश प्रदान किये गये हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्तियों, संस्थाओं, दिव्यांगजन व कर्मचारियों आदि से विभिन्न अंकित श्रेणियों में सुसंगत साक्ष्यों व अभिलेखों सहित आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसमें दक्ष दिव्यांग कर्मचारी व स्वनियोजित दिव्यागजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यागजन को पुनर्वास सेवाएं प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक व बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ बेलप्रेस के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ दिव्याग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार सम्मिलित किए गए हैं
उन्हांेने बताया कि इन श्रेणियों से सम्बन्धित विवरण एवं अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सषक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या-103, विकास भवन, बदायूँ में प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 01ः00 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र उपलब्ध कराये जाने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 निर्धारित की गयी है। उन्होंने कहा कि इसके दृश्टिगत जनपद बदायूँ के इच्छुक आवेदनकर्ता अपना आवेदन पत्र समस्त अभिलेखों सहित 31 जुलाई 2025 तक अनिवार्य रूप से कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।


Post a Comment

Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.

और नया पुराने