कोटेदार राशन कम दे अभद्र व्यवहार करे तो क्या करें।
जी हां आपने टैग लाइन को सही पड़ा है और आपके साथ भी हो रहा है ऐसा तो घबराएं नहीं अब सरकार ने कार्ड धारकों की समस्या को देखते हुए एक व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन चलाई है जिसके माध्यम से आप अपनी शिकायत कर सकते हैं व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर आपको नीचे सरकार द्वारा जारी किए गए तस्वीर में दिख जाएगा और हां यदि आपके पास घटना से सम्बंधित कोई वीडियो ऑडियो है तो साक्ष्य हेतु उसी व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर पर भेज सकते हैं ये व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन मुख्यालय से संचालित है। यदि आपके पास स्मार्ट फोन नहीं है तो इसके लिए आपको कॉलिंग नम्बर पर कॉल करने की सुविधा है यहां अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
ये हम कैसे जाने कि हमें सरकार ने कितना राशन भेजा है।
इसकी पुष्टि करने के लिए आपको कहीं नहीं जाना है आप जब राशन डीलर से राशन लेते हैं तो जब आपका अंगूठा ई पॉश मशीन में लगाया जाता है तब उसी मशीन से एक रसीद निकलती है और वह रसीद कार्ड धारकों की यानी आपकी होती है कोटेदार उस रसीद को देने से मना नहीं कर सकता यदि इसके लिए मना करता है तो इसकी शिकायतें आप उसी व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन पर कर सकते हैं जोकि पहले पैरा में बताया गया है आपको मिलने वाली इसी रसीद में पूरी जानकारी मिल जाएगी कि सरकार ने आपको कितना राशन भेजा है कितना नहीं और वजन पूरा है कम तो नहीं इसके लिए आप किसी अन्य तराजू (तौल कांटे) पर जांच कर सकते हैं।
और हां कार्ड धारकों ने ये भी जानकारी दी है कि कोटेदार अपनी मजदूरी व भाड़ा पल्लेदारी को कह कर राशन घटतौली कमीशनखोरी करते हैं तो ये भी नियमों के विरुद्ध है सरकार उन्हें मजदूरी के लिए 90 रुपए प्रति कुंतल के वितरण के हिसाब से वितरण करने वाले लोगों को मजदूरी दी जाती है राशन दुकान तक स्वयं सरकार के द्वारा पहुंचाया जाता है इसका भाड़ा पल्लेदारी सब सरकार दे रही है। कार्ड धारकों के राशन को कम नहीं कर सकते हैं यदि ऐसा करते हैं तो उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई हो सकती है। ये जानकारी उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद बदायूं के सूत्रों के अनुसार है और अन्य राज्यों की दरें अलग अलग हो सकती हैं।
कोटेदार राशन कम दे अभद्र व्यवहार करे तो क्या करें।
#ration #cards #releted #information #blog #post
ऐसी ही जानकारी के लिए आप हमें फॉलो व लाईक करें।
AdAll social media sites





Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.