मुजरिया थाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद बेखौफ की जा रही चोरी।
बदायूं - ताजा मामला मुजरिया थाना क्षेत्र का है जहां चोरों के हौसले बुलंद हैं और बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए देखे जा रहे हैं इनमें चोरों में पुलिस का कोई डर नहीं दिख रहा है।
आपको बता दें कि पूरा मामला थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव कोल्हाई से सामने आया है यहां कोल्हाई में रिजवान का ट्रैक्टर घर के पास खड़ा था जहां 29 अगस्त 2025 की अर्धरात्रि के बाद समय 12:49 बजे से 12:59 के बीच के समय में रिजवान अली कोल्हाई के घर पास खड़े स्वराज ट्रैक्टर से बैटरी को अज्ञात व्यक्ति खोलकर ले गया जिसमें बैट्री खोल रहा अज्ञात व्यक्ति बेखौफ नजर आ रहा है, ट्रैक्टर स्वामी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी है।
पुलिस ने भी बिना देरी किए अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है कई स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए खबर लिखे जाने तक चोरी का कोई खुलासा नहीं हुआ है पुलिस भी गम्भीरता से जांच कर रही।
त्रिनेत्र योजना को पलीता लगाए गए निवर्तमान sho मुजरिया, कुछ माह पूर्व में वर्तमान प्रधान ने त्रिनेत्र योजना के माध्यम से गांव के मुख्य तिराहे,चौराहे, सरकारी संस्थानों आदि स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया था और कुछ स्थानों पर कैमरे लगाए जाने शुरू ही हुए थे तब तक निवर्तमान sho मुजरिया मनोज कुमार ने गांव के ही कुछ शरारती तत्व एवं अपने मेली लोगों के कहने पर बाधा डाल कर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य रुकवा दिया था।
जबकि उसी समय में सहसवान थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन के सहयोग से कई ग्राम पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए जोकि बढ़ते अपराध को रोकने में काफी हद तक सफल हुए।


Thank you for your response. Please wait and we will reply to your query soon.